ग्रेटर नोएडा अवैध फार्म हाउस पर कब्जे के मामले में सीएम से शिकायत

15 Mar 2026 11:56
ग्रेटर नोएडा अवैध फार्म हाउस पर कब्जे के मामले में सीएम से शिकायत

ग्रेटर नोएडा अवैध फार्म हाउस पर कब्जे के मामले में सीएम से शिकायत के बाद आश्वासन समिति की टीम ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार देर रात मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे 5 विधायकों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। गाज़ीपुर की महिला विधायक केतकी सिंह ने 24 घंटे में माफियाओं से जमीन मुक्त कराने के आदेश दिए, जबकि 3 दिन में रिपोर्ट आश्वासन समिति को सौंपने के निर्देश दिए गए । इसके बाद पूरी रिपोर्ट सीएम को भेजी जाएगी। टीम के पहुंचते ही इलाके में हड़कंप मच गया। अवैध रूप से बने फार्म हाउस को तोड़कर भूमि को कब्जा मुक्त करने के आदेश दिए नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र सेक्टर 151 कोडली नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का मामला

← Back