बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का बीटा 2 पुलिस ने किया खुलासा

15 Mar 2026 12:01
बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का बीटा 2 पुलिस ने किया खुलासा

साढ़े 10 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात बरामद ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 थाना पुलिस ने बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है,पुलिस ने इस दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से करीब साढ़े 10 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात बरामद किए है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा परवीन रंजन सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि 28 फरवरी को बीटा 2 थाना क्षेत्र के सेक्टर 36 में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था।इस दौरान लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी किए गए थे।आज इसी चोरी का खुलासा किया गया और दो शातिर चोरों अवधेश निवासी हाथरस व बलराज निवासी कैथल हरियाणा को नट मड़ैया गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया ।एक बंटी नाम का आरोपी फरार है। दरअसल यह लोग शातिर चोरों के गिरोह के सदस्य है।जो रेकी कर बंद घरों को निशाना बनाया करते थे ,यह लोग कोर्ट में तारीख पर आया करते थे और वही चोरी की योजना बनाते थे,जिन घरों के बाहर अखबार या पंपलेट कई दिनों से पड़े हुए होते थे,उन घरों में यह लोग रात को ताला तोड़कर घुस जाया करते थे और चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इन लोगों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने और चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं,जिनमें सोने के गले का हार,4 अंगूठी, तीन कान के टॉप्स, कुंडल, अंगूठी, बिछिया, चैन ,पैरों की पायल लैपटॉप और उसके अलावा घटना में प्रयुक्त वेगनर गाड़ी बरामद हुई है। इन लोगों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है, फिलहाल पुलिस अन्य राज्यों में भी इनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि यह लोग सोने चांदी के आभूषण चोरी करने के बाद कैथल में ले जाकर इसको बेच दिया करते थे। फिलहाल पुलिस इनके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही और फरार चल रहे आरोपी बंटी की तलाश कर रही है।

← Back