जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को हो सकता है ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए 28 मार्च का समय मांगा है, कुछ दिन पहले ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एरो ड्रम लाइसेंस मिला था। इस एयरपोर्ट के पहले फेस में एक रनवे ,एक यात्री टर्मिनल भवन बनाया गया है और इसकी क्षमता प्रति वर्ष करीब 1 करोड़ 20 लाख यात्रियों की है। गौरतलब है कि यह एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है, इस एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर जेवर के लोगों में एक अलग तरह का उत्साह का माहौल है उनका कहना है कि एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हमारे यहां बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय मिलने के बाद 28 मार्च को इसका उद्घाटन हो सकता है और उसके बाद यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू हो जाएंगे इस एयरपोर्ट के बनने के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश को बहुत ज्यादाफायदा होगा।
जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को हो सकता है
18 Mar 2026 13:14