फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नल मच्छरदता पर पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के आवास में हुए विस्फोट के मामले की जानकारी मिलने पर डीआईजी कानपुर जोन हरीश चंदर भी पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे। इस दौरान करीब 20 मिनट तक आवास के अंदर रहकर उन्होंने जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वायड भी मौजूद रहा। डीआईजी ने बताया जांच चल रही है फॉरेंसिक टीम को दोबारा बुलाया गया है। एटीएस की टीम कानपुर से आई है। उनके द्वारा भी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक एग्जामिनेशन के लिए सैंपल लिए गए हैं। पूरे घर को सिक्योर कर दिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कैसे विस्फोट हुआ, यह तो तय है विस्फोट घर के अंदर से ही हुआ है। जिसके सीसीटीवी भी हमको मिले हैं। किस विस्फोटक से हुआ है, गैस से हुआ है। क्या उसका एलिमेंट्स था। डिटेल में जांच चल रही है। एक एफआईआर भी इसमें पंजीकृत की गई है। इसमें जो घायल हुए उनके विरुद्ध। उनके द्वारा न तो कोई पुलिस को सूचना दी गई और न ही डायल 112 पर कॉल की गई। और अभी भी कॉपरेट नहीं किया जा रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। जैसे ही टीम की रिपोर्ट आएगी इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी कहना जल्दबाजी होगी सारी टीम अपना एग्जामिनेशन कर रही हैं। क्लिनिकल एग्जामिनेशन के बाद जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कहना जल्दबाजी होगी। जो भी घायल है उनका इलाज कराया जा रहा है, पुलिस निगरानी में है। शीघ्र ही उनसे पूछताछ की जाएगी। डीआईजी के साथ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा सहित भारी पुलिस वल मौजूद रहे।
डीआईजी कानपुर जोन पहुंचे पूर्व सपा विधायक की आवास पर की जाँच
18 Mar 2026 13:24