फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला मछरट्टा में मंगलवार बुधवार की रात पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के घर में हुए विस्फ़ोट के मामले में उपनिरिक्षक द्वारा पूर्व विधायक के दोनों पुत्रों सहित 6 लोगों के खिलाफ धारा 288, 131, 125(A) 125(B) BNS व अधिनियम की धारा 3 और 5 एवं अपराधिक संशोधन कानून अधिनियम 1993 की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। उपनिरीक्षक इमरान फरीद ने खर्च कराए मुकदमे में पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के दोनों पुत्र (1) अविनाश उर्फ विक्की (2) अभिषेक उर्फ सिक्की (3) ईशू चौरसिया पुत्र घनश्याम चौरसिया निवासी नाला मछरट्टा (4) रामवीर यादव पुत्र अजय राज निवासी रेलवे स्टेशन (5) राशू मिश्रा पुत्र वीरेंद्र मिश्रा निवासी मित्तूकूंचा कोतवाली फर्रुखाबाद व (6) भैया लाल पुत्र हरिकिशन निवासी नूरपुर थाना मऊदरवाजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज कराए गए मुकदमे में क्या है कि 17/03/2026 की शाम समय करीब 18.00 वजे मे उ0नि0 इमरान फरीद मय हमराह का0 574 मलिखान सिंह साहबगंज चौराहे पर वाहन चैकिंग कर रहे थे कि एक ईरिक्सा पर दो घायल व झुलसे हुए व्यक्ति भारत नर्सिंग होम की तरफ ईरिक्सा मे कुछ लोग लेकर जा रहे थे मेरे द्वारा रोककर पूछा गया तो उन्होनो बताया कि दोनो घायल व झुलसे हुए व्यक्ति पूर्व विधायक श्री विजय सिंह के लडके क्रम० सं० अभिनाष उर्फ विक्की व अभिषेक उर्फ सिक्की है इनके घर में एक भयानक विस्फोट हो गया है जिसमें 5 से 6 लोग घायल हो गये है कुछ लोग वह मौके पर पडे है इस सूचना पर मै उ0नि0 मय हमराही का0 के पूर्व विधायक श्री विजय सिंह के आवास स्थिति मोहल्ला नाला मच्छरटटा पहुंचा तो देखा की घर के बाहर पब्लिक के लोग काफी जमा थे और पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी और दहसत का माहौल था लोग चीख पुकार कर रहे थे मैने गेट के अन्दर घुसते ही फर्स टूटा पडा था और बैसमेन्ट की छत उखड गयी थी और उसमें रखा सारा सामान बिखरा पडा था मलबे में एक व्यक्ति भय्यालाल पुत्र हरिकिशन निवासी नूरपुर थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद मलवे मे बूरी तरह घायल अवस्था में दबा पडा था जिसको हमराही का० की मदद से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया पुछने पर पता चला लोगो ने बताया कि अन्य घायलो में विक्की व सिक्की के अलावा कुछ अन्य लोग और भी है जिनके नाम क्रम०स० ईशू चोरसिया पुत्र घनश्याम चौरसिया उम्र करीब 29 वर्ष निवासी मो० नालामच्छरटटा थाना कोत० फर्रु० जनपद फर्रु०, रामवीर यादव पुत्र अजय राज उम्र करीव 60 वर्ष निवासी रेलवे स्टेशन फर्रु० थाना कोत० फर्रु० जनपद फर्रु० राशू मिश्रा पुत्र वीरेन्द्र मिश्रा निवासी मित्तूकूचा थाना कोत० फर्रु० जनपद फर्रु० उम्म्र करीब 35 वर्ष, भय्यालाल पुत्र हरिकिशन उम्र करीव 40 वर्ष निवासी नुरपूर थाना मऊदरवाजा और बाकी अन्य लोगो को जनता द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है। साहस कर मेरे द्वारा टूटे हुए वैस्मेंट में देखा गया तो उसमें से विस्फोटक पदार्थो की बू आ रही थी और दीबारो पर खून के धब्बे लगे थे पूरे मकान की तीसरी मंजिल तक खिड किया व दरवाजे ग्रील, छत और लेंटर दूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़े थे आसपास के लोगो ने बताया कि समय करीव लगभग 19.30 वजे के आसपास तेज धमाके के साथ पूरी बिल्डीग क्षतिग्रस्त हो गयी उसमे मौजूद लोग घायल हो गये मौके की स्थिति से यह स्पष्ट है कि मकान में मौजूद उक्त घायलो द्वारा अवैध विस्फोटक पदार्थो संग्रह कर निर्माण किया जा रहा था जिस कारण यह घटना घटित हुई और लोगो की जान का खतरा उत्पन्न हो गया और अफरा तफरी तथा भगदड की स्थिति उत्पन्न हो गयी लोक व्यवस्था छिनबीन हो गयी सामान्य जनजीवन ठप हो गया। अतः महोदय से निवेदन है कि उक्त लोगो अभिनाष उर्फ विक्की अभिषेक उर्फ सिक्की ईशू चौरसिया, रामवीर यादव, रामू मिश्रा, भय्यालाल उक्त लोगो के खिलाफ उचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत करने की कृपा करें। मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीती शाम पूर्व विधायक के आवास पर हुए विस्फोट के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम, बीडीडीएस टीम, डॉग स्क्वायड आदि को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। एविडेन्स के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुए विस्फोट के मामले में विधायक के दोनों पुत्रों सहित 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
18 Mar 2026 13:28