कानपुर नवरात्रि में जिला कारागार में व्रत रखने वाले बंदियों के लिए की गई कुछ अलग व्यवस्था

18 Mar 2026 13:30
कानपुर नवरात्रि में जिला कारागार में व्रत रखने वाले बंदियों के लिए की गई कुछ अलग व्यवस्था

नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर कानपुर जिला कारागार में इस बार खास तैयारियां की गई हैं पहली बार व्रत रखने वाले बंदियों के लिए विशेष मेनू कार्ड तैयार किया गया है जिसमें देसी घी से बने 27 प्रकार के फलाहारी व्यंजन शामिल किए गए हैं इसके साथ ही पूजा-पाठ और दुर्गा शक्ति पाठ की भी व्यवस्था जेल प्रशासन ने कराई है. आप को बता दे कि कानपुर की जिला कारागार में नवरात्रि को लेकर बंदियों की सूची तैयार की गई है इस सूची के मुताबिक करीब 830 महिला और पुरुष बंदी नवरात्रि का व्रत रखेंगे व्रत रखने वाले बंदियों को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने पहली बार विशेष मेनू कार्ड तैयार किया है इस मेनू कार्ड में व्रत के दौरान खाए जाने वाले फलाहार के 27 प्रकार के व्यंजन शामिल किए गए हैं इनमें साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से बनी पूड़ी, आलू की सब्जी, फल, मखाना, दही और देसी घी से बने अन्य फलाहारी पकवान शामिल किए गए हैं जेल प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि व्रत रखने वाले बंदियों को अलग से साफ-सुथरे वातावरण में भोजन दिया जाए इसके अलावा जेल की चारदीवारी के अंदर दुर्गा शक्ति पाठ और पूजा-अर्चना के लिए पंडित को बुलाया गया है ताकि बंदी पूरे विधि-विधान के साथ नवरात्रि का पर्व मना सकें जेल अधीक्षक के मुताबिक नवरात्रि के दौरान बंदियों की आस्था का सम्मान करते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है सुरक्षा व्यवस्था के बीच बंदियों को पूजा-पाठ की अनुमति दी जाएगी और पूरे नौ दिनों तक फलाहार की व्यवस्था जारी रहेगी.

← Back